देश की खबरें | गढ़चिरौली में खनन परियोजना का समर्थन करने पर नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक खनन परियोजना का समर्थन करने पर नक्सलियों ने एक गांव के प्रमुख की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। इसके साथ ही उन्होंने कुछ ग्रामीणों को भी पीटा। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नागपुर, 24 नवंबर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक खनन परियोजना का समर्थन करने पर नक्सलियों ने एक गांव के प्रमुख की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। इसके साथ ही उन्होंने कुछ ग्रामीणों को भी पीटा। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात जिले के एटापल्ली तहसील के टिटोला गांव में हुई। हथियारबंद नक्सलियों ने गांव के प्रमुख लालसू वेलदा (63) के घर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने कुछ ग्रामीणों की पिटाई भी की। मृतक का बेटा पुलिसकर्मी है।

अधिकारी के अनुसार, नक्सलियों ने ग्रामीणों पर यहां से 200 किलोमीटर दूर हेद्रि में सूर्जागढ़ लौह अयस्क खनन परियोजना का समर्थन करने का आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर मिले एक पर्चे में नक्सलियों की गढ़चिरौली डिवीजन कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है और खनन परियोजना का समर्थन करने के लिए हेद्रि के उपाधीक्षक तथा स्थानीय नेताओं पर उंगली उठाई है।

अधिकारी के अनुसार, नक्सलियों ने यह भी चेतावनी दी कि आदिवासी अपने संसाधनों की रक्षा के लिए भीषण लड़ाई में लगे हुए हैं और उनके हितों के खिलाफ काम करने वाले लोगों को परिणाम भुगतने होंगे।

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीलोत्पल ने कहा कि पुलिस ने जिले में सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं और घटना की जांच की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू