एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों के वाहन को उड़ाया; आठ जवान समेत नौ लोगों की मृत्यु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सोमवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया जिसमें आठ जवानों समेत नौ लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों के वाहन को उड़ाया; आठ जवान समेत नौ लोगों की मृत्यु

बीजापुर, छह जनवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सोमवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया जिसमें आठ जवानों समेत नौ लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत अम्बेली गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में दंतेवाड़ा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के आठ जवान शहीद हो गए हैं तथा वाहन चालक की भी मृत्यु हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था। दल आज जब अभियान से वापस लौट रहा था तभी दोपहर करीब सवा दो बजे कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत अम्बेली गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया।

अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षाबल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।

इससे पहले, 26 अप्रैल 2023 को पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे वाहनों के काफिले में शामिल एक ‘मल्टी यूटिलिटी व्हीकल’ (एमयूवी) को नक्सलियों ने बम से उड़ा दिया था। इस घटना में 10 पुलिसकर्मियों और एक चालक की मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2025 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).