देश की खबरें | गढ़चिरौली में 25 लाख के इनामी नक्सली गिरिधर ने पत्नी के साथ आत्मसमर्पण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में 25 लाख के इनामी नक्सली नांगसू तुमरेती उर्फ ​​गिरिधर ने अपनी पत्नी के साथ शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गढ़चिरौली, 22 जून महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में 25 लाख के इनामी नक्सली नांगसू तुमरेती उर्फ ​​गिरिधर ने अपनी पत्नी के साथ शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गिरिधर के खिलाफ 170 से अधिक मामले दर्ज हैं और उसके सिर पर 25 लाख रुपये का इनाम है।

अधिकारी ने बताया कि उसकी पत्नी संगीता उसेंडी उर्फ ​​ललिता के खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं और उस पर 16 लाख रुपये का इनाम है।

अधिकारी ने बताया कि गिरिधर 1996 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) में शामिल हुआ था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उसके खिलाफ 179 मामले दर्ज हैं जिनमें 86 मुठभेड़ के मामले और 15 आगजनी के मामले शामिल हैं। उसकी पत्नी संगीता उसेंडी उर्फ ​​ललिता के खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं और उस पर 16 लाख रुपये का इनाम है। आत्मसमर्पण और पुनर्वास योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकारों से गिरिधर को 15 लाख रुपये और ललिता को 8.50 लाख रुपये मिलेंगे।’’

पत्रकारों से बातचीत के दौरान फडणवीस ने कहा कि गिरिधर के आत्मसमर्पण से गढ़चिरौली में माओवादी आंदोलन की रीढ़ टूट गई है।

उन्होंने नक्सल समस्या को समाप्त करने और उग्रवादियों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए गढ़चिरौली पुलिस के अथक प्रयासों की सराहना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\