देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के सुकमा में आठ लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सुकमा, 20 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली रोशन उर्फ सम्मैया सोड़ी (30) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
उन्होंने बताया कि नक्सली सोड़ी पर आठ लाख रुपये का इनाम है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने पूना नर्कोम अभियान (नयी सुबह, नयी शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।
उन्होंने बताया कि नक्सली के खिलाफ जिले में पुलिस दल पर हमला समेत कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।
सं संजीव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2024 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

