देश की खबरें | नक्सली हमला: शाह ने असम का अपना दौरा बीच में रोका, दिल्ली लौट रहे हैं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के 22 जवानों के शहीद होने के मद्देनजर रविवार को असम में चुनाव प्रचार के लिए अपना दौरा बीच में ही रोककर दिल्ली लौट रहे हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

नयी दिल्ली, चार अप्रैल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के 22 जवानों के शहीद होने के मद्देनजर रविवार को असम में चुनाव प्रचार के लिए अपना दौरा बीच में ही रोककर दिल्ली लौट रहे हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शाह राष्ट्रीय राजधानी लौट रहे हैं और छत्तीसगढ़ में स्थिति की समीक्षा करने के लिए मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक कर सकते हैं।

गृहमंत्री असम के एक दिवसीय दौरे पर थे और उन्हें भाजपा और उसके सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के लिए सरभोग, भवानीपुर और जलुकबाड़ी निर्वाचन क्षेत्रों में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करना था।

असम में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान छह अप्रैल को है। राज्य में पहले दो चरण का मतदान 27 मार्च और एक अप्रैल को हो चुका है।

एक अधिकारी ने कहा कि शाह ने सरभोग में सभा को संबोधित किया लेकिन बाकी दो स्थानों पर अपनी सभाओं को रद्द कर दिया और दिल्ली लौट रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में बीजापुर और सुकमा जिलों की सीमा के साथ लगते जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद लापता हुए 18 जवानों में से 17 के पार्थिव शरीर रविवार को मिले, जिससे इस मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों की संख्या बढ़कर 22 हो गई।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने पहले कहा था कि शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की और मुठभेड़ के बाद उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान