विदेश की खबरें | नवाज शरीफ के दामाद पाकिस्तान में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विपक्षी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज़ ने सोमवार को आरोप लगाया कि पुलिस कराची में उनके होटल के कमरे में घुस गयी और उनके पति कैप्टन (सेवानिवृत्त) मुहम्मद सफदर को गिरफ्तार कर लिया।

कराची, 19 अक्टूबर विपक्षी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज़ ने सोमवार को आरोप लगाया कि पुलिस कराची में उनके होटल के कमरे में घुस गयी और उनके पति कैप्टन (सेवानिवृत्त) मुहम्मद सफदर को गिरफ्तार कर लिया।

मरियम पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पुत्री हैं।

यह भी पढ़े | Boris Johnson to Resign Due to Low Salary: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दे सकतें हैं अपन पद से इस्तीफा, कम सैलरी हो सकती है वजह.

मरियम ने कहा, ‘‘पुलिस ने कराची में होटल के उस कमरे का दरवाजा तोड़ दिया जिसमें मैं ठहरी हुयी थी और कैप्टन सफदर को गिरफ्तार कर लिया।"

मरियम ने रविवार को कराची में सरकार के खिलाफ एक बड़ी रैली को संबोधित किया था।

यह भी पढ़े | Bilawal Bhutto Trolled: वायरल हो रही है बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल की स्पीच, अंडे को बताया 200 रुपये किलो तो आलू को 100 रुपये दर्जन.

उन्होंने कहा कि जब वह सो रही थीं, उसी दौरान पुलिस उनके कमरे में घुस आयी।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के मंत्री अली जैदी ने मरियम के दावे का खंडन करते हुए कहा, "मरियम एक बार फिर झूठ बोल रही हैं कि होटल का दरवाजा तोड़ दिया गया था।"

सफदर ने एक दिन पहले मुहम्मद अली जिन्ना के मकबरे पर नारेबाजी की थी।

सफदर को अजीज भट्टी थाने में रखा गया है और उम्मीद है कि उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

डॉन समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार जिन्ना के मकबरे पर हंगामे को लेकर मरियम, सफदर और 200 अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। उसके बाद यह गिरफ्तारी की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\