Pakistan: PML-N के सत्ता में लौटने पर नवाज शरीफ होंगे पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री- शहबाज शरीफ

हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि यदि पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन)आगामी आम चुनाव में सत्ता में लौटती है तो पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ देश के अगले प्रधानमंत्री हेांगे

Photo Credits: Facebook

इस्लामाबाद, 31 जुलाई: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि यदि पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन)आगामी आम चुनाव में सत्ता में लौटती है तो पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ देश के अगले प्रधानमंत्री हेांगे शहबाज ने ‘जियो न्यूज’ के एक कार्यक्रम में रविवार को कहा कि 2019 से लंदन में रह रहे उनके बड़े भाई अगले कुछ सप्ताह में देश लौटेंगे. यह भी पढ़े: Heeraben Modi Dies: पाक PM शाहबाज शरीफ ने पीएम मोदी की मां हीराबेन के निधन पर जताया शोक (Socially)

उन्होंने कहा कि तीन बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ (73) पाकिस्तान लौटने पर कानून का सामना करेंगे हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के निर्देश पर तैयार की गई एक मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकीय कारणों से विदेश भेजा गया था नवाज शरीफ को देश के उच्चतम न्यायालय ने 2017 में अयोग्य घोषित कर दिया था.

वह 2018 में ‘पनामा पेपर’ मामले में न्यायालय के फैसले के बाद सार्वजनिक पद संभालने के लिए आजीवन अयोग्य हो गए लाहौर उच्च न्यायालय से चिकित्सकीय आधार पर चार सप्ताह की जमानत मिलने के बाद लंदन रवाना होने से पहले नवाज शरीफ अल-अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में सात साल की जेल की सजा काट रहे थे शहबाज ने कहा कि 12 अगस्त की आधी रात 12 बजे कार्यकाल पूरा होने से कुछ दिन पहले नेशनल असेंबली (एनए) के भंग होने की अधिसूचना राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को भेजी जाएगी.

पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने कहा कि पीएमएल-एन आम चुनावों में सहयोगी दलों के साथ सीटों के समायोजन का प्रयास करेगी उन्होंने कहा कि पार्टी उन निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारेगी जहां आम सहमति नहीं बन पाएगी उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों, पीएमएल-एन के सर्वोच्च नेता नवाज शरीफ और नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता राजा रियाज के साथ विचार-विमर्श के बाद कार्यवाहक व्यवस्था पर सहमति बनायी जाएगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड