विदेश की खबरें | नवाज शरीफ भारत-पाक के बीच तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक माध्यम का इस्तेमाल करना चाहते: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ चाहते हैं कि पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक माध्यम का इस्तेमाल किया जाए। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 28 अप्रैल पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ चाहते हैं कि पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक माध्यम का इस्तेमाल किया जाए। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है।

हालांकि नवाज़ शरीफ ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की अबतक निंदा नहीं की है।

तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके 75-वर्षीय नवाज शरीफ सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के प्रमुख हैं। उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री हैं, जबकि उनकी बेटी मरयम नवाज पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री हैं।

नवाज और मरयम दोनों में से किसी ने भी पहलगाम आतंकी हमले की निंदा नहीं की है और न ही इस घटना पर अब तक कोई बयान जारी किया है।

हालांकि, ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार ने पीएमएल-एन के सूत्रों के हवाले से कहा, "नवाज शरीफ चाहते हैं कि उनकी सरकार दो परमाणु संपन्न देशों के बीच शांति बहाल करने के लिए सभी उपलब्ध कूटनीतिक तरीकों का इस्तेमाल करे। नवाज आक्रामक रुख अपनाने के इच्छुक नहीं हैं।"

इसने कहा कि शहबाज शरीफ ने रविवार को लाहौर में एक बैठक के दौरान नवाज को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को निलंबित करने के मद्देनजर राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक में लिये गए निर्णयों के बारे में जानकारी दी।

शहबाज ने कहा, "जल संधि को निलंबित करने के भारत के एकतरफा फैसले से क्षेत्र में युद्ध का खतरा बढ़ गया है।"

इससे पहले लंदन से लाहौर लौटते समय पत्रकारों ने पहलगाम हमले पर नवाज की टिप्पणी चाही, लेकिन उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

विपक्षी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री मूनिस इलाही ने पहलगाम की घटना पर चुप रहने के लिए नवाज शरीफ की आलोचना की।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने और पाकिस्तान के खिलाफ अन्य कठोर कदम उठाने के बावजूद नवाज शरीफ रहस्यमयी चुप्पी साधे हुए हैं। क्या नवाज-मोदी के हित पाकिस्तान के हितों से ऊपर हैं?"

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पर्यटक स्थल बैसरन पर 22 अप्रैल को आतंकवादियों के हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें