देश की खबरें | आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरी दुनिया में पोत भेज रही है नौसेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय नौसेना देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत लगभग सभी महाद्वीपों के बंदरगाहों पर अपने पोत भेज रही है।

नयी दिल्ली, छह अगस्त भारतीय नौसेना देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत लगभग सभी महाद्वीपों के बंदरगाहों पर अपने पोत भेज रही है।

नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि जहाज अंटार्कटिका को छोड़कर सभी महाद्वीपों की यात्रा कर रहे हैं।

एशिया में, आईएनएस चेन्नई और आईएनएस बेतवा मस्कट का दौरा कर रहे हैं, जबकि गश्ती पोत आईएनएस सरयू सिंगापुर के लिए रवाना हो रहा है।

अफ्रीका के लिए नौसेना तलवार श्रेणी के युद्धपोत आईएनएस त्रिकंद को केन्या के मोम्बासा भेज रही है जबकि गश्ती पोत आईएनएस सुमेधा ऑस्ट्रेलिया में पर्थ की यात्रा पर है।

उत्तरी अमेरिका में, आईएनएस सतपुड़ा अमेरिका में सैन डिएगो रवाना हो रहा है, जबकि फ्रिगेट आईएनएस तरकश दक्षिण अमेरिका के ब्राजील में रियो डी जनेरियो बंदरगाह की यात्रा पर है।

यूरोपीय महाद्वीप के लिए नौसेना एक समुद्री प्रशिक्षण जहाज आईएनएस तरंगिनी को लंदन भेज रही है। लंदन में, आईएनएस तरंगिनी का दल दो विश्व युद्धों के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। वे कॉमनवेल्थ मेमोरियल गेट पर श्रद्धांजलि देंगे। इसी तरह, आईएनएस सरयू का दल क्रांजी युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।

मोम्बासा में, भारतीय नौसेना के जवान तेइता तवेता क्षेत्र के युद्धक्षेत्र में एक स्मारक स्तंभ संबंधी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जहां भारतीय सैनिकों ने प्रथम विश्व युद्ध के पूर्वी अफ्रीका अभियान के तहत सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान