देश की खबरें | नवीनतम प्रौद्योगिकी विकास के बारे में अपने ज्ञान को निरंतर अद्यतन करते रहें नौसेना अधिकारी: मुर्मू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को नौसेना अधिकारियों से कहा कि वे दुनिया भर में नवीनतम प्रौद्योगिकी विकास के बारे में अपने ज्ञान को निरंतर अद्यतन करते रहें।
नयी दिल्ली, 17 मार्च राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को नौसेना अधिकारियों से कहा कि वे दुनिया भर में नवीनतम प्रौद्योगिकी विकास के बारे में अपने ज्ञान को निरंतर अद्यतन करते रहें।
मुर्मू ने यह आह्वान राष्ट्रपति भवन में उनसे मुलाकात करने आए भारतीय नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा और भारतीय नौसेना आयुध सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए ऐसे समय में किया, जब वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है, देश समुद्री सहयोग बढ़ा रहे हैं और संयुक्त अभ्यास कर रहे हैं।
मुर्मू ने कहा कि भारत के वैश्विक मंच पर बड़ी भूमिका हासिल करने के साथ, नौसेना सेवा अधिकारी उन्नत प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाकर कुशल रसद प्रबंधन के माध्यम से भारतीय नौसेना को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने अधिकारियों को दुनिया भर में नवीनतम प्रौद्योगिकी विकास के बारे में अपने ज्ञान को निरंतर अद्यतन करने की सलाह दी।
राष्ट्रपति मुर्मू ने अधिकारियों से कहा कि वे सामग्रियों के प्रबंधन और सेवा वितरण प्रणाली को निर्बाध और प्रभावी बनाने के लिए अभिनव दृष्टिकोण अपनाएं। मुर्मू ने अधिकारियों से राष्ट्र और भारतीय नौसेना की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने का आग्रह किया।
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने विश्वास जताया कि वे भारतीय नौसेना को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करके राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)