नौसेना ने पनडुब्बी आईएनएस वेला को सेवा में शामिल किया
भारतीय नौसेना ने देश की नौसैन्य शक्ति में और बढ़ोतरी करते हुए पनडुब्बी आईएनएस वेला को यहां बृहस्पतिवार को सेवा में शामिल किया.
मुंबई, 25 नवंबर : भारतीय नौसेना ने देश की नौसैन्य शक्ति में और बढ़ोतरी करते हुए पनडुब्बी आईएनएस वेला को यहां बृहस्पतिवार को सेवा में शामिल किया.
भारतीय नौसेना को कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी परियोजना-75 के तहत कुल छह पनडुब्बियों को सेवा में शामिल करना है. आईएनएस वेला सेवा में शामिल की गई इस श्रेणी की चौथी पनडुब्बी हैं. पनडुब्बी को नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह की उपस्थिति में सेवा में शामिल किया गया. यह भी पढ़ें : कर्नाटक: नाबालिक लड़की के सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में 4 लोग गिरफ्तार
इससे पहले, नौसेना ने 21 नवंबर को युद्धपोत आईएनएस विशाखापट्टनम को सेवा में शमिल किया था. इस प्रकार नौसेना को एक सप्ताह में आईएनएस विशाखापट्टनम के बाद आईएनएस वेला के रूप में दो ‘उपलब्धियां’ हासिल हुई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2021 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

