देश की खबरें | नौसेना प्रमुख ने अरब सागर में लिया अभियानगत तैयारियों का जायजा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नौसैन्य प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने बृहस्पतिवार को अरब सागर में भारतीय नौसेना की अभियानगत तैयारियों का जायजा लिया।
नयी दिल्ली, 31 दिसंबर नौसैन्य प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने बृहस्पतिवार को अरब सागर में भारतीय नौसेना की अभियानगत तैयारियों का जायजा लिया।
वह गुजरात के ओखा स्थित अग्रिम नौसैन्य प्रतिष्ठान आईएनएस द्वारका के दौरे पर थे।
अधिकारियों ने बताया कि नौसेना प्रमुख को वरिष्ठ नौसैन्य अधिकारियों ने गुजरात, दमन और दीव नौसैन्य क्षेत्रों से संबंधित सभी समुद्री अभियानों तथा सुरक्षा पहलुओं के बारे में जानकारी दी।
भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि सिंह ने संबंधित क्षेत्रों में तटीय निगरानी का भी जायजा लिया और ओखा नौसैन्य प्रतिष्ठान तथा इकाइयों में तैनात कर्मियों से बात की।
नौसेना ने कहा कि प्रतिष्ठान द्वारा किए गए गुणवत्तापूर्ण कार्य की सराहना करते हुए सिंह ने कर्मियों को आईएनएस द्वारका के स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश करने के बीच अच्छा कार्य करते रहने को कहा।
इसने कहा कि नौसेना प्रमुख ने गुजरात, दमन और दीव क्षेत्र के सभी कर्मियों और उनके परिजनों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2020 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

