देश की खबरें | नौसेना ने नौसैन्य पोत में पहली महिला कमांडिंग ऑफिसर नियुक्त की: नौसेना प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय नौसेना ने महिलाकर्मियों के लिए 'सभी भूमिकाएं-सभी रैंक' के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप नौसैन्य पोत में पहली महिला कमांडिंग ऑफिसर की नियुक्ति की है।

नयी दिल्ली, एक दिसंबर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय नौसेना ने महिलाकर्मियों के लिए 'सभी भूमिकाएं-सभी रैंक' के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप नौसैन्य पोत में पहली महिला कमांडिंग ऑफिसर की नियुक्ति की है।

नौसेना दिवस से पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एडमिरल कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों ने पिछले एक साल में रणनीतिक जलक्षेत्र में उच्च स्तर की अभियानगत गतिशीलता बनाए रखी है।

उन्होंने कहा, "हमारे जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों ने उच्च स्तर की अभियानगत गतिशीलता बनाए रखी है।"

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों पर उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना क्षेत्र में सभी गतिविधियों पर नजर रखती है।

उन्होंने कहा, ‘‘सैन्य, राजनयिक मिशन से संबंधित अभियानों को अंजाम देते हुए हमारे जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों ने उच्च स्तर की अभियानगत गतिशीलता बनाए रखी है।"

नौसेना प्रमुख ने कहा, ‘‘हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने और इन्हें व्यापक बनाने में हमारी इकाइयां समूचे हिंद महासागर क्षेत्र में और इससे परे अभियान के लिए तैयार स्थिति में तैनात हैं।’’

उन्होंने कहा कि नौसेना युद्ध के लिए हर समय तैयार, विश्वसनीय, एकजुट शक्ति और भविष्य सुरक्षित रखने वाला बल बनी हुई है।

एडमिरल कुमार ने कहा कि अभियान के मोर्चे पर नौसेना की तैनाती का दायरा संतोषजनक रहा है क्योंकि इसके जहाज लगातार हिंद प्रशांत क्षेत्र में मौजूद रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने नौसैन्य पोत में पहली महिला कमांडिंग ऑफिसर की नियुक्ति की है।

नौसेना प्रमुख ने कहा, "महिला अग्निवीरों की कुल संख्या अब 1,000 का आंकड़ा पार कर गई है। ये आंकड़े सेवा में महिलाओं की तैनाती के लिए 'सभी भूमिकाएं, सभी रैंक' के हमारे दृष्टिकोण का प्रमाण हैं।"

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय नौसेना संयुक्तता और एकजुटता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान