एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नवी मुंबई: डंपर ट्रक की चपेट में आने से खलासी की मौत; वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नवी मुंबई नगर में एक डंपर ट्रक की चपेट में आ जाने से एक खलासी की मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नवी मुंबई: डंपर ट्रक की चपेट में आने से खलासी की मौत; वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे, 27 मई महाराष्ट्र के नवी मुंबई नगर में एक डंपर ट्रक की चपेट में आ जाने से एक खलासी की मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पनवेल टाउन पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना 23 मई की शाम को उस दौरान हुई थी जब चालक अपने वाहन को मरम्मत के लिए ले जा रहा था।

उन्होंने बताया कि कलंबोली की ओर मुड़ने वाली सड़क पर चालक को पहियों से रगड़ की आवाज सुनाई दी। जब उसने जांच की तो पता चला कि वाहन के एक पहिये में पत्थर फंसा हुआ था। उसने पत्थर हटाने के लिए 54 वर्षीय खलासी से मदद मांगी।

अधिकारी ने बताया कि जब खलासी पहिये से पत्थर हटा रहा था तभी आरोपी ने डंपर ट्रक को कथित तौर पर आगे बढ़ा दिया और खलासी को कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में पीड़ित बुरी तरह घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि मृतक के एक रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को डंपर ट्रक के चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2024 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).