एजेंसी न्यूज

नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्रियों ने नर्सों के प्रति आभार जताया

पटनायक ने अंतरराट्रीय नर्स दिवस के मौके पर ट्वीट किया और कहा कि इन नर्सों की कड़ी मेहनत और बलिदानों ने कई जानें बचाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्रियों ने नर्सों के प्रति आभार जताया
जमात

भुवनेश्वर, 12 मई ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान तथा प्रताप सारंगी ने सोमवार को दुनिया भर की उन नर्सों के प्रति आभार जताया जो कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अपना जीवन जोखिम में डाल रही हैं।

पटनायक ने अंतरराट्रीय नर्स दिवस के मौके पर ट्वीट किया और कहा कि इन नर्सों की कड़ी मेहनत और बलिदानों ने कई जानें बचाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर मैं पूरी दुनिया में उन लाखों नर्सों के प्रति अपना आभार जताता हूं जो कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके दृढ़ संकल्प और बलिदान ने हमें अधिक जीवन बचाने और लोगों को बीमारी से ठीक करने में सक्षम बनाया है।’’

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नर्सों को स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का केंद्र बताते हुए कहा कि वे अपनी सेहत का बलिदान दे कर देश के स्वास्थ्य की रक्षा कर रही हैं।

प्रधान ने ट्वीट किया, ‘‘नर्सें हमारी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के केंद्र में हैं। वे पूरी तन्मयता के साथ रोगियों की देखभाल करती हैं। इस अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर उन सभी नर्सों का आभार, जो देश की सेहत की रक्षा के लिए अपने स्वयं के कल्याण का बलिदान कर अविश्वसनीय काम कर रही हैं।’’

केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने भी कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए नर्सों की भूमिका की प्रशंसा की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘नर्सिंग कोई आसान काम नहीं है और जो इस पेशे में अपना पूरा जीवन समर्पित करती हैं, उनका सम्मान किया जाना चाहिए। कोविड-19 ने इसे और अधिक स्पष्ट किया है कि नर्सों की जगह कोई भी नहीं ले सकता। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर और हर दिन हमारी देखभाल करने के लिए नर्सों को धन्यवाद।’’

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद बैजयंत पांडा एवं अन्य ने भी नर्सों को, जीवन बचाने के लिए उनके द्वारा किये जाने वाले अथक प्रयास के वास्ते धन्यवाद दिया।

.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).