देश की खबरें | नौशाद मूसा एशियाई खेलों के लिए भारत की अंडर-23 फुटबॉल टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के सहायक कोच नौशाद मूसा अगले साल जापान में होने वाले एशियाई खेलों तक राष्ट्रीय पुरुष अंडर-23 टीम की कमान संभालेंगे।

नयी दिल्ली, 20 मई नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के सहायक कोच नौशाद मूसा अगले साल जापान में होने वाले एशियाई खेलों तक राष्ट्रीय पुरुष अंडर-23 टीम की कमान संभालेंगे।

वह नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की अपनी जिम्मेदारी को निभाने के साथ राष्ट्रीय टीम को भी कोचिंग देंगे।

मूसा भारत की अंडर-23 टीम के अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे, क्योंकि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने अभी तक राष्ट्रीय टीम के लिए पूर्णकालिक कोच की नियुक्ति नहीं की है।

एआईएफएफ ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मूसा एक जून 2025 को टीम की कमान संभालेंगे। टीम उसी दिन से कोलकाता में अपना शिविर शुरू करेगी। इस शिविर का मकसद युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा महासंघ को बताई गई योजनाओं के अनुरूप जापान में ऐची और नागोया में होने वाले एशियाई खेलों 2026 के लिए भारतीय टीम को तैयार करना है।’’

एआईएफएफ के उप महासचिव सत्यनारायण एम ने ‘पीटीआई’ को बताया कि मूसा नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के सहायक कोच के रूप में काम करते हुए अंतरराष्ट्रीय मैचों और फीफा विंडो के दौरान राष्ट्रीय टीम के साथ रहेंगे।

सत्यनारायण ने कहा, ‘‘वे अंतरराष्ट्रीय विंडो के लिए भारत की अंडर-23 टीम के साथ रहेंगे।’’

 मूसा की देखरेख में टीम 18 जून को ताजिकिस्तान से तथा 21 जून को दुशांबे में किर्गिज गणराज्य के खिलाफ मैत्री मुकाबले खेलेगी।

मूसा इससे पहले पिछले साल मलेशिया के खिलाफ दो मैत्री मैचों में भारत की अंडर-23 टीम के कोच रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ी या कोच के रूप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे करियर के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है। मेरे लिए लगातार दूसरे साल अंडर-23 टीम को कोचिंग देने का अवसर मिलना रोमांचक और गर्व का क्षण है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\