देश की खबरें | शरारती तत्वों ने रिलायंस मोबाइल कंपनी के टावर में लगाई आग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद जिले के जलालपुरा कलां में बीती रात शरारती तत्वों ने रिलायंस मोबाइल कंपनी के टावर में आग लगा दी, जिसके बाद टावर पर रखे उपकरण जल गए और संचार का कार्य बाधित हो गया। कंपनी के एक कर्मचारी ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जींद, सात जनवरी हरियाणा के जींद जिले के जलालपुरा कलां में बीती रात शरारती तत्वों ने रिलायंस मोबाइल कंपनी के टावर में आग लगा दी, जिसके बाद टावर पर रखे उपकरण जल गए और संचार का कार्य बाधित हो गया। कंपनी के एक कर्मचारी ने इसकी जानकारी दी ।

सदर थाना पुलिस ने कंपनी के टेक्नीशियन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि बीती रात शरारती तत्वों ने टावर पर बने प्लेटफार्म पर रखे उपकरणों में आग लगा दी और इस घटना का उस समय पता चला जब उपकरण जलने के कारण टावर ने कार्य करना बंद कर दिया और आसपास के इलाकों के मोबाइलों की रेंज गायब हो गई।

घटना की सूचना पाकर कंपनी के टेक्नीशियन के साथ सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया।

टावर के टेक्नीशियन मनजीत ने बताया कि बीती रात लगभग पौने 11 बजे टावर में दिक्कत आने की सूचना मिली थी और जब वह टावर पर पहुंचा तो उपकरण जले हुए थे और प्लेटफार्म पर जली हुई पराली तथा लकडियां थी।

मनजीत ने आरोप लगाया कि किसी शरारती तत्व ने टावर के उपकरणों को आग लगाई है, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है।

सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मोबाइल कंपनी टेक्नीशियन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट