विदेश की खबरें | नाटो सदस्य नॉर्वे यूक्रेन को एफ-16 लड़ाकू विमान देगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह खबर ऐसे वक्त आई है जब नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर यूक्रेन की राजधानी कीव के दौरे पर हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह खबर ऐसे वक्त आई है जब नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर यूक्रेन की राजधानी कीव के दौरे पर हैं।

यूक्रेन को एफ-16 विमान देने की योजना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह खबर नॉर्वे के प्रसारकों एनआरके और टीवी2 ने दी है।

नीदरलैंड और डेनमार्क के बाद नॉर्वे युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन को एफ-16 विमान दान करने वाला तीसरा यूरोपीय देश होगा।

यूक्रेन रूसी हमले का मुकाबला करने के लिए लंबे वक्त से आधुनिक लड़ाकू विमानों की मांग कर रहा है। यूक्रेन ने हाल में रूसी सेना के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू की है लेकिन इसमें हवाई सहायता नहीं है।

तेल समृद्ध नॉर्वे ने फरवरी में कहा था कि वह पांच साल के मदद पैकेज के तहत कीव को सात अरब अमेरिकी डॉलर दान देगा। यह धन मानवीय और सैन्य सहायता के लिए होगा।

नॉर्वे ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया कि वह यूक्रेन को विमान रोधी मिसाइल दान करेगा। उसने कहा कि रूस के किसी भी तरह के हवाई हमले के खिलाफ आम लोगों और अवसंरचना तथा सैन्य इकाइयों की सुरक्षा के लिए यूक्रेन के पास हवाई रक्षा प्रणाली होना जरूरी है।

गहर स्टोर ने एक बयान में कहा, “यह यूक्रेन को नॉर्वे द्वारा सैन्य सामग्री का अब तक का सबसे बड़ा दान है।”

नॉर्वे सरकार लंबे समय से कह रही है कि वह यूक्रेन को एफ-16 विमान देने पर विचार कर रही है। नॉर्वे ने 52 एफ-35 विमानों का ऑर्डर दिया था और जनवरी में उसे पहला विमान मिल गया है। नए लड़ाकू विमान नॉर्वे के एफ-16 विमानों के बेड़े का स्थान लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\