विदेश की खबरें | नाटो ने आठ ''अघोषित'' रूसी खुफिया अधिकारियों को निष्कासित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नाटो के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम पुष्टि कर सकते हैं कि हमने नाटो में रूसी मिशन के आठ सदस्यों की मान्यता वापस ले ली है, जो अघोषित रूसी खुफिया अधिकारी थे।’’

नाटो के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम पुष्टि कर सकते हैं कि हमने नाटो में रूसी मिशन के आठ सदस्यों की मान्यता वापस ले ली है, जो अघोषित रूसी खुफिया अधिकारी थे।’’

उन्होंने कहा कि नाटो ने उन पदों की संख्या भी 20 से घटाकर 10 कर दी है जिनके लिए रूस संगठन में लोगों को मान्यता दे सकता है। इस निर्णय के लिए कोई तत्काल स्पष्ट स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। यह फैसला महीने के अंत में प्रभावी होगा।

वर्ष 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप पर मॉस्को द्वारा कब्जा किए जाने के बाद से नाटो और रूस के बीच संबंध तेजी से तनावपूर्ण हो गए हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘रूस के प्रति नाटो की नीति लगातार बनी हुई है। हमने रूस की आक्रामक कार्रवाइयों के जवाब में अपनी रक्षा प्रणाली को मजबूत किया है, साथ ही हम एक सार्थक बातचीत के लिए तैयार हैं।’’

बातचीत का मुख्य मंच नाटो एवं रूस परिषद की बैठक रूकी हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘नाटो ने 18 महीने पहले नाटो-रूस परिषद की एक और बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था, और यह प्रस्ताव अब भी कायम है। गेंद रूस के पाले में है।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\