विदेश की खबरें | स्वीडन को सम्मेलन से पहले संगठन में शामिल करने के लिए बुलाएंगे आपात बैठक : नाटो प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नाटो के अगले महीने होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले स्वीडन को शामिल करने की यह आखिरी कोशिश है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

नाटो के अगले महीने होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले स्वीडन को शामिल करने की यह आखिरी कोशिश है।

उल्लेखनीय है कि नाटो का विस्तार करने के लिए सर्वसम्मति से सदस्यों देशों की मंजूरी लेनी होती है। तुर्किये ने स्वीडन पर उन समूहों के प्रति लचर रुख अपनाने का आरोप लगाया है जिन्हें वह अपनी सुरक्षा के लिए खतरा मानता है। इनमें उग्रवादी कुर्दिश संगठन और वर्ष 2016 में तख्तापलट की कोशिश से जुड़े लोग शामिल हैं।

स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि वह स्वीडन की उम्मीदवारी को लेकर तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैय्यब एर्दोआन से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साथ ही स्वीडन और पड़ोसी फिनलैंड के वरिष्ठ अधिकारियों से भी चर्चा की जा रही है। फिनलैंड इसी साल अप्रैल में दुनिया के सबसे बड़े सुरक्षा संगठन का 31वां सदस्य बना था।

स्टोलटेनबर्ग ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लिथुआनिया की राजधानी विलनियस में 11 जुलाई से शुरू हो रहे सम्मेलन से पहले हम ब्रसेल्स में उच्चस्तरीय बैठक बुलाने को सहमत हुए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसका उद्देश्य स्वीडन के नाटो में शामिल होने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।’’

नाटो प्रमुख ने हालांकि बैठक की तारीख नहीं बताई लेकिन कहा कि इसमें सदस्य देशों के विदेश मंत्री, खुफिया प्रमुख और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शामिल होंगे।

गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद स्वीडन और फिनलैंड ने संभावित हमले की आशंका की वजह से सैन्य तटस्थता की अपनी पारंपरिक नीति त्याग दी थी और नाटो की छत्रछाया के तहत सुरक्षा मांगी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू