विदेश की खबरें | नाटो ने शीत युद्धकालीन सुरक्षा संधि से रूस के बाहर होने के बाद इसे स्थगित करने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नाटो ने कहा कि संधि पर हस्ताक्षर करने वाले सदस्य समझौते में अपनी भागीदारी अब स्थगित कर रहे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

नाटो ने कहा कि संधि पर हस्ताक्षर करने वाले सदस्य समझौते में अपनी भागीदारी अब स्थगित कर रहे हैं।

नाटो के 31 सदस्य देशों ने ‘यूरोप में पारंपरिक सशस्त्र बल संधि’ पर हस्ताक्षर किये थे, जिसका लक्ष्य शीत युद्ध के दौर के प्रतिद्वंद्वी देशों को आपसी सीमाओं के पास सैनिकों को जमा करने से रोकना था।

नाटो ने कहा कि एक ऐसी स्थिति जिसमें अन्य देश संधि का पालन करेंगे और रूस नहीं करेगा, कायम नहीं रहेगी।

रूस के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा की कि मास्को संधि से अलग हो गया है।

इसके जवाब में, नाटो ने कहा कि जिन सहयोगियों ने हस्ताक्षर किए थे वे अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने अधिकारों के अनुसार, जब तक आवश्यक हो संधि के कार्यान्वयन को स्थगित करने का इरादा रखते हैं तथा यह नाटो के सभी सदस्यों द्वारा पूरी तरह से समर्थित निर्णय है।

नाटो ने रेखांकित किया कि उसके सदस्य सैन्य खतरे को कम करने, और गलत धारणाओं तथा संघर्षों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड