विदेश की खबरें | अफगानिस्तान में राष्ट्रव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान पर नियंत्रण से पहले पिछले तीन वर्षों से, तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित टीकाकरण टीमों को अपने नियंत्रण वाले कुछ हिस्सों में घर-घर अभियान चलाने से मना कर दिया था ।
अफगानिस्तान पर नियंत्रण से पहले पिछले तीन वर्षों से, तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित टीकाकरण टीमों को अपने नियंत्रण वाले कुछ हिस्सों में घर-घर अभियान चलाने से मना कर दिया था ।
तालिबान समूह को इस बात का स्पष्ट संदेह था कि (टीकाकरण) टीम के सदस्य पिछली सरकार या पश्चिमी देशों के जासूस हो सकते हैं।
प्रतिबंध एवं संघर्ष के कारण पिछले तीन साल में 33 लाख से अधिक बच्चों का टीकाकरण नहीं किया जा सका है।
तालिबान के कार्यवाहक सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री डा कलंदर एबाद ने बताया, ‘‘इसमें कोई शक नहीं है कि पोलियो एक ऐसी बीमारी है जिसका इलाज अगर नहीं किया गया तो यह हमारे बच्चों को मार देगी अथवा उन्हें स्थायी तौर पर विकलांग बना देगी । इसलिये, एक मात्र उपाय टीकाकरण को लागू करना है ।’’
अफगानिस्तान और पड़ोसी पाकिस्तान दुनिया में दो ऐसे देश हैं जहां पोलियो स्थानिक है और यह बीमारी बच्चों में आंशिक पक्षाघात का कारण बन सकती है।
देश 2010 से नियमित टीकाकरण अभियान चला रहा है जिसमें कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों को टीका देते हैं। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं, क्योंकि माताओं और बच्चों तक उनकी पहुंच बेहतर और आसान है ।
एबाद ने बताया कि देशभर में चार दिवसीय अभियान सोमवार से शुरू होगा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)