विदेश की खबरें | भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे नेतन्याहू के खिलाफ देशभर में हुए प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नेतन्याहू कोरोना वायरस महामारी से उचित तरीके से निपटने में विफल रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नेतन्याहू कोरोना वायरस महामारी से उचित तरीके से निपटने में विफल रहे हैं।

प्रदर्शनकारी शनिवार शाम देशभर में सैकड़ों अलग-अलग स्थानों पर एकत्र हुए। यरूशलम में नेतन्याहू के आधिकारिक आवास के बाहर जहां आमतौर पर प्रदर्शन होते हैं, वहां देश में लगे लॉकडाउन के कारण प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है।

यह भी पढ़े | COVID-19: अमेरिका में इंसानों से जानवरों तक पहुंचा कारोना वायरस, अब तक 10000 Minks की मौत.

लॉकडाउन के नियमों के अनुसार लोग अपने घरों के एक किलोमीटर के दायरे में रहकर ही प्रदर्शन कर सकते हैं।

सबसे बड़ा प्रदर्शन तेल अवीव के हबीमा स्क्वेयर पर हुआ, जहां हजारों प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए।

यह भी पढ़े | बांग्लादेश: महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और हिंसा की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ 16 अक्टूबर को ढाका से नोआखाली तक निकाला जाएगा विरोध मार्च.

कुछ लोगों ने बैनर पकड़ रखे थे जिन पर लिखा था, ‘‘बीबी (नेतन्याहू को देश में इस नाम से भी पुकारा जाता है) आप मेरा भविष्य बरबाद कर रहे हैं।’’

तेल अवीव और यरूशलम में पुलिस तथा प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई।

नेतन्याहू के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और रिश्वतखोरी के मामले चल रहे हैं। प्रदर्शनकारी बीते चार महीने से हर सप्ताहांत उनके खिलाफ प्रदर्शन करते हैं और उनके इस्तीफे की मांग करते हैं।

नेतन्याहू ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए प्रदर्शनकारियों को ‘वामपंथी’ और ‘अराजकतावादी’ बताया है।

नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे मामलों, कोविड-19 महामारी से निपट पाने में सरकार की विफलता और लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था के चलते उनकी सरकार पर दबाव बढ़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\