खेल की खबरें | राष्ट्रीय निशानेबाजी : सिफ्ट कौर सामरा महिला थ्रीपी की विजेता बनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पंजाब की सिफ्ट कौर सामरा बुधवार को यहां महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (थ्रीपी ) में राष्ट्रीय चैंपियन बनीं।

तिरुवनंतपुरम, 23 नवंबर पंजाब की सिफ्ट कौर सामरा बुधवार को यहां महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (थ्रीपी ) में राष्ट्रीय चैंपियन बनीं।

  सिफ्ट ने खिताबी मुकाबले में राजस्थान की मानिनी कौशिक को 16-10 से हराया, जो एक दिन पहले क्वालीफाइंग स्पर्धा के बाद शीर्ष स्थान पर थीं।

ओडिशा की श्रीयंका सदांगी ने राइफल स्पर्धाओं के 65वें राष्ट्रीय आयोजन  में कांस्य पदक जीता।

सिफ्ट क्वालीफिकेशन में छठे स्थान पर थी लेकिन उन्होंने रैंकिंग दौर में  404.2 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। मानिनी 402.9 के साथ दूसरे, जबकि श्रीयंका 402.1 के साथ तीसरे स्थान पर रही।

कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी अंजुम मोदगिल और मेहुली घोष क्रमशः 401.2 और 347.8 के स्कोर के साथ पांचवें और छठे स्थान पर रहे।

मध्य प्रदेश की आशी चौकसे ने जूनियर महिला थ्रीपी में स्वर्ण पदक जीता, जहां उन्होंने स्वर्ण पदक मैच में तेलंगाना की सुरभि भारद्वाज रापोल को 17-9 से हराया। इस स्पर्धा में हरियाणा की निश्चल ने कांस्य जीता।

सिफ्ट और आशी दोनों अपनी स्पर्धाओं में टीम खिताब जीतकर दोहरा स्वर्ण अपने नाम करने में सफल रहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान