देश की खबरें | राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप : सौरभ चौधरी, वरूण तोमर एयर पिस्टल फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुनिया के पूर्व नंबर एक निशानेबाज सौरभ चौधरी और कई अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता वरूण तोमर ने शनिवार को यहां राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप की पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।

नयी दिल्ली, चार जनवरी दुनिया के पूर्व नंबर एक निशानेबाज सौरभ चौधरी और कई अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता वरूण तोमर ने शनिवार को यहां राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप की पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।

रेलवे का प्रतिनिधित्व कर रहे सौरभ रविवार को सेना के वरूण के खिलाफ खिताब हासिल करने की कोशिश करेंगे।

क्वालीफिकेशन में कोई भी निशानेबाज सौरभ के कुछ दिन पहले बनाये गये 591 के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से ज्यादा अंक नहीं बना सका।

वरूण 585 अंक बनाकर 1339 निशानेबाजों में तीसरे स्थान पर रहे। सेना के प्रद्युमन सिंह और हरियाणा के परमोद ने क्रमश: सीनियर और जूनियर फाइनल्स में जगह बनाई।

पुरूषों के फाइनल में सौरभ के साथ सेना के तीन निशानेबाज परमोद, मयंक चौधरी और आकाश भारद्वाज चुनौती पेश करेंगे।

पंजाब के एकमात्र निशानेबाज गगनदीप 582 अंक से फाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान