एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप: हरियाण, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और ओडिशा सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मणिपुर, हरियाणा, ओडिशा और उत्तर प्रदेश ने बुधवार को यहां पुरुष सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

खेल की खबरें | राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप: हरियाण, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और ओडिशा सेमीफाइनल में

चेन्नई, 13 नवंबर मणिपुर, हरियाणा, ओडिशा और उत्तर प्रदेश ने बुधवार को यहां पुरुष सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल में हरियाणा की भिड़ंत उत्तर प्रदेश से होगी जबकि मणिपुर को ओडिशा के खिलाफ खेलना है।

बुधवार को हुए मुकाबलों में मणिपुर ने 3-3 से मुकाबला बराबर रहने के बाद पंजाब को शूट आउट में 4-3 से हराया।

हरियाणा ने अंतिम सात मिनट में रोहित (53वें, 59वें और 60वें मिनट) की हैट्रिक की बदौलत महाराष्ट्र को 5-1 से शिकस्त दी।

उत्तर प्रदेश को भी मेजबान तमिलनाडु के खिलाफ 3-1 की जीत के दौरान अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

ओडिशा ने 3-3 से मुकाबला बराबर रहने के बाद कर्नाटक को शूट आउट में 3-1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2024 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).