जरुरी जानकारी | राष्ट्रीय बीज निगम ने 2023-24 के लिए 35.3 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश घोषित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड (एनएससी) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 35.30 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश घोषित किया है।
नयी दिल्ली, चार फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड (एनएससी) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 35.30 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश घोषित किया है।
कृषि मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एनएससी ने बयान कहा, ‘‘उसने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 35.30 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश घोषित किया है, जो निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के दिशानिर्देशों के अनुपालन में उसके नेटवर्थ का पांच प्रतिशत है।’’
यह अबतक का सबसे अधिक लाभांश है। यह वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय कृषि विकास में योगदान देने की एनएससी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
एनएससी की चेयरपर्सन और प्रबंध निदेशक मनिंदर कौर द्विवेदी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लाभांश का चेक सौंपा।
चौहान ने यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया कि किसानों को हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाले बीज मिलें। उन्होंने कहा कि एनएससी को इस मिशन में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी और संयुक्त सचिव (बीज) अजीत कुमार साहू भी उपस्थित थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2025 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

