देश की खबरें | राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अप्रैल से सितंबर के बीच 32,876 शिकायतें दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के दौरान अप्रैल से सितंबर के बीच आयोग में 32,876 शिकायतें दर्ज की गईं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के दौरान अप्रैल से सितंबर के बीच आयोग में 32,876 शिकायतें दर्ज की गईं।

आयोग की स्थापना की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर एनएचआरसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एच एल दत्तू की ओर से जारी एक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े | IPL 2020: रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाईट राइडर्स को जीत के लिए दिया 195 रनों का लक्ष्य: 12 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि मानवता के लिए यह वर्ष वैश्विक स्तर पर बहुत कठिनाई भरा रहा है।

दत्तू ने कहा, “कोविड योद्धाओं के साथ हम भी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। एनएचआरसी के कुछ कर्मचारी भी इस महामारी का शिकार हुए हैं।”

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं को मिलेगा पोस्टल बैलेट.

उन्होंने दर्ज की गई शिकायतों का विवरण साझा करते हुए कहा, “एक अक्टूबर 2019 से इस वर्ष 30 सितंबर तक, आयोग ने 73,729 शिकायतें दर्ज की। इनमें एक अप्रैल से लेकर 30 सितंबर 2020 तक दर्ज की गई 32,876 शिकायतें शामिल हैं।”

वक्तव्य में उन्होंने कहा कि इन शिकायतों में मानवाधिकार उल्लंघन के 29 ऐसे मामले भी शामिल हैं जिन पर आयोग द्वारा स्वतः संज्ञान लिया गया।

वक्तव्य में कहा गया कि इसके अलावा प्रवासी श्रमिकों के मामले में उच्चतम न्यायालय ने एनएचआरसी द्वारा स्वतः संज्ञान लिए जाने पर आयोग के हस्तक्षेप को मंजूरी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\