खेल की खबरें | राष्ट्रीय खेल : कर्नाटक की हशिका ने तैराकी में चौथा स्वर्ण पदक जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक की तैराक हाशिका रामचंद्र ने बुधवार को यहां पहले 200 मीटर बटरफ्लाई और फिर चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले का स्वर्ण पदक जीतकर 36वें राष्ट्रीय खेलों में अपने कुल सोने के तमगों की संख्या चार पर पहुंचाई।

राजकोट, पांच अक्टूबर कर्नाटक की तैराक हाशिका रामचंद्र ने बुधवार को यहां पहले 200 मीटर बटरफ्लाई और फिर चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले का स्वर्ण पदक जीतकर 36वें राष्ट्रीय खेलों में अपने कुल सोने के तमगों की संख्या चार पर पहुंचाई।

महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई में चौदह वर्षीय हाशिका रामचंद्र ने आस्था चौधरी को पीछे छोड़ने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगा दी और आखिर में दो मिनट 19.12 सेकेंड का समय निकाल कर नए राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने रिले टीम के साथ भी राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था।

ऋतिका श्रीराम (महाराष्ट्र) ने सरदार पटेल एक्वेटिक्स कॉम्प्लेक्स में महिलाओं की 10 मीटर प्लेटफॉर्म स्पर्धा जीतकर खिताबी हैट्रिक बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। यह तीन दिनों में उनका दूसरा और चार राष्ट्रीय खेलों 10वां स्वर्ण पदक है।

मुंबई में रहने वाली रेलवे की इस गोताखोर ने सर्वाधिक 179.30 अंक हासिल किए। पलक शर्मा (मध्य प्रदेश) ने 175.10 अंकों के साथ रजत और ईशा वाघमारे (महाराष्ट्र) ने 172.35 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

साजन प्रकाश ने पेट की मांसपेशियों में दर्द के बावजूद अपनी पसंदीदा स्पर्धा पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई को राष्ट्रीय खेलों के रिकॉर्ड के साथ जीतकर अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई।

इस बीच सर्विसेज 40 स्वर्ण सहित 89 पदक लेकर शीर्ष पर बना हुआ है। हरियाणा 25 स्वर्ण लेकर दूसरे जबकि महाराष्ट्र 24 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर है।

टेनिस में अहमदाबाद में गुजरात की टेनिस खिलाड़ी जील देसाई ने अनुभवी अंकिता रैना की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए महिला एकल का स्वर्ण पदक जीता। तीसरी वरीयता प्राप्त जील तब कर्नाटक की शर्मदा बालू से 6-2, 3-2 से आगे चल रही थी, जब शर्मदा ने टखने की चोट के कारण मैच से हटने का फैसला किया।

जील देसाई ने बाद में कहा, “मैं स्वर्ण जीतकर बेहद खुश हूं। घरेलू मैदान पर इतने जबर्दस्त समर्थन के साथ खेलना विशेष था। मैं अहमदाबाद की गर्मी की आदी हूं और इससे मुझे मदद मिली।”

पुरुष एकल के फाइनल में तमिलनाडु के मनीष सुरेश कुमार ने महाराष्ट्र के अर्जुन काधे को 2-6, 6-1, 6-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

बैडमिंटन में तेलंगाना के पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन बी साई प्रणीत गुरुवार को पुरुष एकल फाइनल में कर्नाटक के मिथुन मंजूनाथ से भिड़ेंगे। महाराष्ट्र की शीर्ष वरीयता प्राप्त मालविका बंसोड़ महिला एकल के खिताबी मुकाबले में छत्तीसगढ़ की दूसरी वरीयता प्राप्त आकर्षी कश्यप से खेलेंगी।

साई प्रणीत ने सेमीफाइनल में कर्नाटक के एम रघु को 21-12, 21-19 से जबकि मिथुन ने गुजरात के आर्यमन टंडन को 21-9, 21-11 से हराया।

महिलाओं के सेमीफाइनल में मालविका ने उत्तराखंड की अदिति भट्ट को 21-10, 19-21, 21-13 से जबकि आकर्षी ने तान्या हेमंत को 21-9, 21-15 से शिकस्त दी।

मुक्केबाजी में ओलम्पिक खेलों की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन, राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जैस्मीन लैंबोरिया (हरियाणा) और मोहम्मद हुसामुद्दीन (सर्विसेज) ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\