देश की खबरें | राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय नायकों की मूर्तियों का 'सम्मानजनक तरीके से रखरखाव' किया जाए : मुख्यमंत्री गुप्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को सभी संबंधित अधिकारियों और विभागों को राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय नायकों की मूर्तियों के ‘‘सम्मानजनक तरीके से रखरखाव’’ के संबंध में निर्देश जारी किए।

नयी दिल्ली, 21 मार्च दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को सभी संबंधित अधिकारियों और विभागों को राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय नायकों की मूर्तियों के ‘‘सम्मानजनक तरीके से रखरखाव’’ के संबंध में निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्थापित प्रोटोकॉल और नियमों के अनुसार हमारे राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय नायकों की मूर्तियों के प्रति उचित शिष्टाचार और सम्मान बनाए रखने के महत्व को रेखांकित किया जाता है।

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली में सभी स्थापना स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज और उसके आसपास के क्षेत्रों की गरिमापूर्ण ढंग से देखभाल और सावधानीपूर्वक रखरखाव का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारा राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय नायकों की प्रतिमाएं हमारे गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करती हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनका रखरखाव न केवल हमारा कर्तव्य है, बल्कि यह भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा और देशभक्ति का स्रोत भी है। राष्ट्रीय ध्वज और प्रतिमाओं का सम्मान करना और उनके संरक्षण में योगदान देना हमारी जिम्मेदारी है।’’

गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकारों ने शहर में कई स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाये लेकिन उनके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर स्थिति दयनीय है और इसी तरह पिछली सरकार ने हमारे राष्ट्रीय नायकों की मूर्तियों के रखरखाव पर भी ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘निर्देश में विशेष रूप से उन मूर्तियों की ओर ध्यान आकर्षित कराया जो क्षतिग्रस्त या खराब हो गई हैं, तथा उन्हें उचित सम्मान के साथ मरम्मत करने या आवश्यकता पड़ने पर बदलने की आवश्यकता है। इस मुद्दे के समाधान के लिए एक विशेष अभियान शुरू करने का आदेश जारी किया गया है तथा 30 दिन के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर