देश की खबरें | राष्ट्रीय शिक्षा नीति आमसहमति के आधार पर लागू हो : प्रधान ने कुलपतियों से कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आम सहमति के आधार पर लागू करना चाहिए तथा रचनात्मकता एवं नवाचार पर जोर देते हुए नियमित एव समयबद्ध तरीके से पाठ्यक्रम को अद्यतन किया जाना चाहिए ।
नयी दिल्ली, तीन सितंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आम सहमति के आधार पर लागू करना चाहिए तथा रचनात्मकता एवं नवाचार पर जोर देते हुए नियमित एव समयबद्ध तरीके से पाठ्यक्रम को अद्यतन किया जाना चाहिए ।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ डिजिटल माध्यम से बैठक में यह बात कही ।
इस बैठक का मुख्य विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का क्रियान्वयन, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट, खुली और ऑनलाइन शिक्षा, अकादमिक सत्र 2021-22 की शुरूआत, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के शिक्षकों की बकाया रिक्तियों को भरा जाना एवं आजादी के अमृत महोत्सव है।
प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि देश में उच्च शिक्षा में करीब 5 करोड़ विद्यार्थी हैं जबकि स्कूली शिक्षा के स्तर पर 26 करोड़ छात्र हैं । यह भारत में शिक्षा का एक चित्र प्रस्तुत करता है ।
उच्च शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों का दायित्व है कि अनुसंधान एवं विकास कार्यो को भारत की जरूरतों के हिसाब से आगे बढ़ाया जाए।
नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होना शुरू हो गया है । कुछ विश्वविद्यालयों ने अपनी जिम्मेदारी निभायी भी है और नयी नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करने सहित अन्य कार्यो पर काम शुरू किया है।
उन्होंने इस संदर्भ में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) द्वारा वर्तमान तीन साल के पाठ्यक्रम के साथ चार वर्षीय कोर्स शुरू करने के कार्य का जिक्र किया ।
धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा, ‘‘ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नयी नीति को आमसहमति के आधार पर लागू करना चाहिए । इसमें रचनात्मकता एवं नवाचार पर जोर देने के साथ नियमित रूप से एवं समयबद्ध तरीके से पाठ्यक्रम को अद्यतन करना जरूरी है। ’’
उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से कहा, ‘‘ यह तभी संभव होगा जब सभी इस दिशा में प्रयास करेंगे । आप सभी को इसे अपने तरीके से लागू करना है।’’
भारतीय के महत्व को रेखांकित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘ मैं अंग्रेजी का विरोधी नहीं हूं लेकिन भारतीय ओं को महत्व देना होगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)