देश की खबरें | नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार बनाएगी: उमर अब्दुल्ला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी का प्रदर्शन "शानदार" रहा है और रुझानों से पता चलता है कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार बनाएगी।
सांबा/जम्मू, 21 जुलाई नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी का प्रदर्शन "शानदार" रहा है और रुझानों से पता चलता है कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार बनाएगी।
अब्दुल्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव परिणामों से कोई सबक नहीं सीखा है और पिछले 10 वर्षों से सत्ता में रहने के बावजूद उसने विकास, रोजगार सृजन तथा आतंकवाद पर अंकुश लगाने के अपने वादे पूरे नहीं किए हैं।
अब्दुल्ला ने सांबा जिले के गुरहा स्लाथिया में एक जनसभा में कहा, "भाजपा 400 और 370 सीटों की बात कर रही थी, वह (लोकसभा चुनाव में) 240 पर आकर रुक गई। वे 10 साल तक सत्ता में रहे और नतीजों से पता चला कि लोग उनसे संतुष्ट नहीं हैं और बदलाव चाहते हैं।"
लोकसभा चुनावों के बाद जम्मू क्षेत्र में यह उनकी पहली रैली थी। उन्होंने बारामूला लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और जेल में बंद नेता शेख अब्दुल रशीद उर्फ “इंजीनियर रशीद” से दो लाख से अधिक मतों के अंतर से हार गए थे।
उन्होंने कहा, "लोकसभा चुनावों ने हमें हमारी ताकत और कमजोरी दोनों दिखा दी है। नतीजों के रुझानों को देखते हुए, अगर कोई पार्टी (जम्मू-कश्मीर में) सरकार बनाने जा रही है तो वह नेशनल कॉन्फ्रेंस होगी...जब सितंबर या अक्टूबर तक विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे तो आप हमारी पार्टी को सत्ता में देखेंगे।"
नेकां नेता ने कहा कि जम्मू और उधमपुर लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार न उतारने के बावजूद उनकी पार्टी का प्रदर्शन "शानदार" रहा जहां उसने अपने 'इंडिया गठबंधन' की सहयोगी कांग्रेस पार्टी का समर्थन किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

