देश की खबरें | नेशनल कांफ्रेंस और जेकेपीसी ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में जान गंवाने वालों के प्रति शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कांफ्रेंस ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया और इस तरह की गोलीबारी पर तत्काल रोक की मांग की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 13 नवंबर नेशनल कांफ्रेंस ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया और इस तरह की गोलीबारी पर तत्काल रोक की मांग की।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में उरी सेक्टर से लेकर गुरेज सेक्टर के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कई स्थानों पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर गोलीबारी की, जिसमें चार सुरक्षाकर्मियों सहित दस लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Ajeet Sharma Appointed CLP Leader: बिहार में अजित शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी में एक बीएसएफ उप-निरीक्षक और तीन सैन्यकर्मी शहीद हो गए जबकि छह नागरिकों की मौत हो गई। इसके अलावा चार सुरक्षा कर्मी और आठ नागरिक घायल हो गए।

नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं मोहम्मद रमजान , नाजिर गुरेजी, सज्जाद उरी, कैसर जमशीद लोन और कफील-उल-रहमान ने एक संयुक्त बयान में कहा जब भी सीमा पर गोलीबारी होती है और दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता है, तब नियंत्रण रेखा और सीमा के निकट रह रहे लोगों को इसका खामियाजा भुगतान पड़ता है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान की गोलीबारी में घायल हुए एक जवान की मौत, आज के हमले में शहीदों की संख्या 4 हुई: 13 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान में कहा गया है, ''इस तरह निर्दोष लोगों की जान जाते देखना बहुत दुखद है। हम नागरिकों और सैनिकों के शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं और दोनों देशों से सीमा पर तत्काल गोलीबारी बंद करने की अपील करते हैं। सीमा पर होने वाली गोलीबारी ने लोगों के जीवन को नर्क बना दिया है।''

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने भी गोलीबारी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह ''आधुनिक दौर की बर्बरता'' है।

उन्होंने ट्वीट किया, ''एक बार फिर गोलाबारी में उरी, तंगधार और पुंछ में रह रहे लोगों की जान चली गई। आधुनिक दौर की इस बर्बरता को बयां करने के लिये कोई भी शब्द काफी नहीं हैं। उम्मीद है कि प्रशासन पीड़ित परिवारों को मदद मुहैया कराएगा। मेरी दुआएं इन इलाकों के असहाय निवासियों के साथ हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\