खेल की खबरें | निलंबित डब्ल्यूएफआई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता का कोई महत्व नहीं: साक्षी, विनेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शीर्ष भारतीय पहलवान साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने शनिवार को निलंबित भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पर निशाना साधते हुए कहा कि पुणे में उनके द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप का कोई महत्व नही था और इसमें प्रदान किये गये प्रमाण पत्र नकली थे।

जयपुर, तीन फरवरी शीर्ष भारतीय पहलवान साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने शनिवार को निलंबित भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पर निशाना साधते हुए कहा कि पुणे में उनके द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप का कोई महत्व नही था और इसमें प्रदान किये गये प्रमाण पत्र नकली थे।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा गठित तदर्थ संस्था कुश्ती का कामकाज देख रही है। संजय सिंह के नेतृत्व में नवनिर्वाचित डब्ल्यूएफआई को खेल मंत्रालय ने अपने संविधान का उल्लंघन करने के लिए निलंबित कर दिया था।

खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने के बावजूद निलंबित डब्ल्यूएफआई ने 29-31 जनवरी तक पुणे में टूर्नामेंट आयोजित किया।

आईओए तदर्थ समिति यहां जयपुर में दो से पांच फरवरी तक राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन कर रही है।

साक्षी ने इस मौके पर कहा कि निलंबित डब्ल्यूएफआई पुणे में राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित करके सिर्फ अपनी ताकत दिखाने की कोशिश कर रही है।

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी ने कहा, ‘‘उन्होंने (डब्ल्यूएफआई) एक समानांतर राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित की और फर्जी प्रमाणपत्र बांटे। मैं इसके बारे में ट्वीट करती रही हूं और सबूत भी दिखाए हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का कोई महत्व नहीं है और डब्ल्यूएफआई सिर्फ अपनी ताकत दिखाने का प्रयास कर रहा है। आईओए की तदर्थ समिति और आरएसपीबी (रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड) ने यहां एक शानदार राष्ट्रीय चैम्पियनशिप आयोजित की है। ’’

2018 एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश ने कहा, ‘‘हम अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर रहे हैं, हम एथलीट हैं। हम खुद के लिए और अन्य खिलाड़ियों के लिए सर्वश्रेष्ठ चाहते हैं। डब्ल्यूएफआई ने जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की, उसका कोई महत्व नहीं है। ’’

उन्होंने मंत्रालय से हस्तक्षेप करने की और निलंबित डब्ल्यूएफआई अधिकारियों को महत्वपूर्ण ओलंपिक वर्ष में चीजों को पेचीदा बनाने से रोकने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\