देश की खबरें | राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को मिला तीन वर्ष का सेवा विस्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा को तीन साल का सेवा विस्तार दिया गया है। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को एक आधिकारिक आदेश जारी कर यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह अगस्त राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा को तीन साल का सेवा विस्तार दिया गया है। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को एक आधिकारिक आदेश जारी कर यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने रेखा शर्मा को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में तीन साल के एक और कार्यकाल के लिए नामित किया है। उनका यह कार्यकाल सात अगस्त 2021 से प्रभावी होगा। ’’

57 वर्षीय रेखा शर्मा ने सात अगस्त 2018 को एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। रेखा शर्मा अगस्त 2015 में राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ एक सदस्य के रूप में जुड़ी थीं।

रेखा शर्मा ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान पुलिसकर्मियों में लैंगिक संवेदनशीलता का खुलकर समर्थन किया था।

रेखा शर्मा के प्रयासों के कारण ही कोविड-19 महामारी के दौरान महिलाओं के लिए एक व्हाट्सऐप नंबर जारी किया गया था, ताकि वे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान