एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | राष्ट्रीय मुक्केबाजी : सागर और सचिन जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सागर और विश्व युवा चैम्पियन सचिन ने पुरूषों की राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में सोमवार को अपने अपने मैच जीते ।

खेल की खबरें | राष्ट्रीय मुक्केबाजी : सागर और सचिन जीते

शिलांग, 27 नवंबर राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सागर और विश्व युवा चैम्पियन सचिन ने पुरूषों की राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में सोमवार को अपने अपने मैच जीते ।

रेलवे के सागर ने 92 प्लस वर्ग में उत्तराखंड के शुभम सिंह को हराया । बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सागर का दबदबा इतना था कि रैफरी ने पहले ही दौर में मुकाबला रोक दिया ।

अब सागर का सामना सेना के सतीश कुमार से होगा ।

सेना के सचिन ने 57 किलो वर्ग में पहले ही दौर में पंजाब के विशाल कुमार को 5 . 0 से हरा दिया । अब उनका सामना राजस्थान के रोशन सैनी से होगा ।

मौजूदा विश्व युवा चैम्पियन वंशज ने 63 . 5 किलोवर्ग में अखिल भारतीय पुलिस के आशीष को हराया । अब वह उत्तर प्रदेश के रतनदीप शर्मा से खेलेंगे ।

तीन बार के राष्ट्रीय चैम्पियन वरिंदर सिंह ने महाराष्ट्र के विशाल नूपे को 5 . 0 से मात दी । अब वह राजस्थान के लोकेश खिची से खेलेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2023 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).