देश की खबरें | राष्ट्रीय अभिलेखागार ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निजी दस्तावेज हासिल किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई) ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निजी दस्तावेज हासिल किए हैं जिनमें उनका पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मूल पत्र और अनेक संस्थानों में दिए गए उनके व्याख्यान शामिल हैं।

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई) ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निजी दस्तावेज हासिल किए हैं जिनमें उनका पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मूल पत्र और अनेक संस्थानों में दिए गए उनके व्याख्यान शामिल हैं।

पूर्व राष्ट्रपति के परिजन द्वारा एनएआई को सौंपे गए इस संग्रह में कलाम की कई मौलिक तस्वीरें भी हैं।

भारत के ‘मिसाइल मैन’ के नाम से मशहूर कलाम देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे और 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे।

एनआईए ने सोमवार को कलाम के ये निजी दस्तावेज अधिग्रहीत किए।

अधिकारियों ने बताया कि कलाम की भतीजी एपीजेएम नाजिमा मरैकयार और पौत्र एपीजेएमजे शेख सलीम ने एनआईए को यह संग्रह दान किया।

एनआईए महानिदेशक अरुण सिंघल ने एक समारोह में मरैकयार के साथ इस बाबत एक समझौते पर दस्तखत किए।

तमिलनाडु के रामेश्वरम में 15 अक्टूबर 1931 को एक साधारण परिवार में जन्मे कलाम सामान्य पृष्ठभूमि से देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचे थे।

उनका निधन जुलाई 2015 में हुआ था।

वैभव मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड