खेल की खबरें | एक ही दौरे पर तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पहले भारतीय बने नटराजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया में नेट गेंदबाज के तौर पर आये तेज गेंदबाज थंगारासु नटराजन शुक्रवार को एक ही दौरे पर तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए ।

ब्रिसबेन, 15 जनवरी आस्ट्रेलिया में नेट गेंदबाज के तौर पर आये तेज गेंदबाज थंगारासु नटराजन शुक्रवार को एक ही दौरे पर तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए ।

तमिलनाडु के इस 29 वर्षीय क्रिकेटर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट में प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण अंतिम एकादश में जगह मिली ।

उन्होंने दो दिसंबर को कैनबरा में दूसरे एक दिवसीय मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था । भारत ने वह मैच 13 रन से जीता था ।

नटराजन ने दस ओवर में 70 रन देकर दो विकेट लिये थे । इसके बाद तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में भी वह भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसमें उन्होंने छह विकेट लिये थे । भारत ने वह श्रृंखला 2 . 1 से जीती ।

आईसीसी ने ट्वीट किया ,‘‘ टेस्ट क्रिकेट में स्वागत है । थंगारासु नटराजन एक ही दौरे पर तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पहले भारतीय बने ।’’

तमिलनाडु के इस तेज गेंदबाज की मां दिहाड़ी मजदूर का काम कर करती थी। उन्होंने टेस्ट पदार्पण के पहले दिन 20 ओवर में 63 रन देकर दो विकेट लिये।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट किया, ‘‘ सपने पूरे होते है। भारतीय टीम के 300वें खिलाड़ी बने नटराजन के लिए एक आदर्श तिहरा। उनके लिए इससे बेहतर स्थिति नहीं हो सकती थी। नाटू (नटराजन) अब तीनों प्रारूप के खिलाड़ी बन गये है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान