जरुरी जानकारी | नेट वेब टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को पहले दिन 2.33 गुना अभिदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सर्वर बनाने वाली घरेलू कंपनी नेट वेब टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को पहले दिन 2.33 गुना अभिदान मिला।
नयी दिल्ली, 17 जुलाई सर्वर बनाने वाली घरेलू कंपनी नेट वेब टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को पहले दिन 2.33 गुना अभिदान मिला।
एनएसई के आकंड़ों के अनुसार, 631 करोड़ रुपये की आरंभिक शेयर बिक्री में 88,58,630 शेयर के लिए 2,06,05,860 बोलियां मिलीं। निर्गम के लिये बुधवार तक आवेदन दिये जा सकते हैं।
गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 3.61 गुना जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) में तीन गुना अभिदान मिले। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में तीन प्रतिशत अभिदान मिले।
आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में 206 करोड़ रुपये तक के नए निर्गम और 85,00,000 इक्विटी शेयर की बिक्री का प्रस्ताव है।
आईपीओ के लिये कीमत दायरा 475 से 500 रुपये प्रति शेयर है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)