देश की खबरें | नासिक अस्पताल दुर्घटना: कोविड के 22 मरीजों की मौत

मुंबई, 21 अप्रैल महाराष्ट्र के नासिक के एक अस्पताल में भंडारण संयंत्र से रिसाव के बाद ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद हो जाने की घटना में बुधवार को 22 मरीजों की मौत हो गई।

जिले के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

घटना में मारे गए लोगों की संख्या को लेकर शाम को भ्रम पैदा हो गया।

जिलाधिकारी सूरज मंधारे ने कहा कि शाम को दो और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 24 हो गई है वहीं नासिक के मंडल आयुक्त राधाकृष्ण गामे ने देर रात कहा कि इन दो मरीज की मौत ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद होने की वजह से नहीं हुई।

महाराष्ट्र सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

महाराष्ट्र के नासिक में नगर निगम द्वारा संचालित डॉ जाकिर हुसैन अस्ताल में भंडारण संयंत्र से लीकेज के बाद ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद हो जाने से कम से कम 22 मरीजों की मृत्यु हो गयी। अस्पताल में कुल 150 मरीज थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)