देश की खबरें | नासिक: होटल पार्किंग में कार की टक्कर से बच्चे की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक शहर के एक प्रसिद्ध होटल के पार्किंग क्षेत्र में एक कार की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नासिक, छह फरवरी महाराष्ट्र के नासिक शहर के एक प्रसिद्ध होटल के पार्किंग क्षेत्र में एक कार की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के पास पथरडी फाटा इलाके में स्थित होटल में बुधवार शाम यह घटना हुई।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, बच्चा अपने पिता के साथ होटल आया था। मृतक बच्चे का पिता पेशे से वाहन चालक हैं और वह कुछ ग्राहकों को अपने वाहन से होटल छोड़ने आया था।
होटल पहुंचने के बाद बच्चा अपने पिता की कार से उतरकर पार्किंग में खेलने लगा।
अधिकारी ने बताया कि बच्चे का पिता अपनी कार खड़ी करने गया था। इसी दौरान, एक दूसरी गाड़ी पार्किंग से निकली जिसकी चपेट में बच्चा आ गया।
हादसे के बाद कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल बच्चे को उसके पिता और होटल के सुरक्षा कर्मियो ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही इंदिरानगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार कार चालक की तलाश जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2025 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

