जरुरी जानकारी | मुंबई में पक्षीविहारों के आस-पास निर्माण कार्य की मंजूरी तेज करने की नारेडका की अपील
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनियों के संगठन ‘नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नारेडको)’ ने मुंबई और आसपास के इलाकों में पारिस्थितिकी दृष्टि से संवेदनशील फ्लेमिंगो पक्षीविहार के आस-पास डेवलपरों को निर्माण की मंजूरी देने के काम में तेजी लाने का अनुरोध किया है।
नयी दिल्ली, 29 जून रियल एस्टेट कंपनियों के संगठन ‘नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नारेडको)’ ने मुंबई और आसपास के इलाकों में पारिस्थितिकी दृष्टि से संवेदनशील फ्लेमिंगो पक्षीविहार के आस-पास डेवलपरों को निर्माण की मंजूरी देने के काम में तेजी लाने का अनुरोध किया है।
संगठन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने इसे लेकर महाराष्ट्र सरकार के राजस्व एवं वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) मनु कुमार श्रीवास्तव को एक पत्र लिखा है। उसने कहा कि अंतिम अधिसूचना के लंबित रहने से मुंबई, थाने और नवी मुंबई के प्रमुख इलाकों में निर्माण कार्यों को बुरी तरह से प्रभावित किया है।
राज्य सरकार ने थाने के फ्लेमिंगो पक्षीविहार , देवालगांव रेहेकुरी फ्लेमिंगो पक्षीविहार और मालवन समुद्री पक्षीविहार के संबंध में अंतिम अधिसूचना के लिये अभी तक प्रस्ताव को साझा नहीं किया है।
नारेडको ने कहा कि इससे संबंधित क्षेत्रों में निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उसने कहा, ‘‘पहले से ही श्रमिकों की कमी और नकदी संकट से जूझ रहे रियल एस्टेट क्षेत्र की मुश्किलें बढ़ रही हैं।’’
यह भी पढ़े | Coronavirus: पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर किया आयुर्वेद को अपनाने का आह्वान, जानें क्या है डॉक्टर की सलाह.
नारेडको महाराष्ट्र के अध्यक्ष राजन बंदेलकर ने कहा, “श्रम की निरंतर कमी के साथ परियोजनाओं के पूरा होने में देरी डेवलपर्स के लिये एक बड़ी चुनौती बन गयी है। नकदी की कमी और कच्चे माल की बढ़ती कीमत के साथ कोविड-19 महामारी के बीच मंजूरियों में देरी से डेवलपर्स का टिके रहना मुश्किल हो जायेगा। हम सरकार से इस बाधा को जल्द से जल्द दूर करने की दिशा में काम करने का आग्रह करते हैं।’’
नारेडको ने पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की नवगठित विशेषज्ञ समिति के सदस्यों को भी आवास व निर्माण परियोजनाओं के लिये लंबित मंजूरियों को तेज करने के लिये कहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)