एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में करीब छह करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, पांच लोग गिरफ्तार : मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में करीब छह करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | असम में करीब छह करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, पांच लोग गिरफ्तार : मुख्यमंत्री

गुवाहाटी, 28 दिसंबर असम में पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में करीब छह करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि गुवाहाटी शहर में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के कर्मियों ने शुक्रवार रात पलटन बाजार में एक होटल में छापेमारी कर 416 ग्राम हेरोइन जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 2.75 करोड़ रुपये है।

शर्मा ने कहा कि होटल से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि शुक्रवार रात को नगांव जिले में एक अन्य अभियान के दौरान 3.5 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थ जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नगांव पुलिस ने एक वाहन को रोका और गहन तलाशी के बाद 532.46 ग्राम हेरोइन बरामद की। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत 3.5 करोड़ रुपये है।

मुख्यमंत्री ने इस कार्य के लिए असम पुलिस की सराहना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2024 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).