देश की खबरें | नारायणसामी पुडुचेरी के लोगों को मेरे एवं प्रधानमंत्री के खिलाफ गुमराह नहीं करें: किरण बेदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराज्यपाल किरण बेदी ने मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से उनकी और प्रधानमंत्री की आलोचना करके लोगों को गुमराह करने से बचने को कहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, दो जनवरी उपराज्यपाल किरण बेदी ने मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से उनकी और प्रधानमंत्री की आलोचना करके लोगों को गुमराह करने से बचने को कहा है।

उन्होंने शनिवार को मीडिया को भेजे व्हाट्स ऐप संदेश में कहा, ‘‘ मैं मुख्यमंत्री से मेरे और प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रतिदिन पुडुचेरी के लोगों को गुमराह करने से दूर रहने का अनुरोध करती हूं। ’’

बेदी और नारायणसामी के बीच हाल ही में इस केंद्रशासित प्रदेश में नये साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाने को लेकर वाकयुद्ध छिड़ा था।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उपराज्यपाल के प्रति रोज-रोज जो क्षोभ, नाराजगी आदि प्रकट करते है, वह उसे समझती हैं।

पूर्व आईपीएस अधिकारी ने कहा कि यह शायद इस वजह से है कि पिछले चार वर्षों से अधिक समय से कानूनों और नियमावली का पालन करते हुए उपराज्यपाल सचिवालय समुचित, निष्पक्ष और पहुंच योग्य प्रशासन सुनिश्चित करने में निरंतर लगा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूल जाते हैं कि केंद्र ने इस केंद्रशासित प्रदेश को कितना कुछ प्रदान किया है, वह चाहे केंद्र प्रायोजित योजनाएं हों या संकट की घड़ी में लाखों परिवारों में बांटा गया मुफ्त चावल हो।

उन्होंने दावा किया उपराज्यपाल की जिम्मेदारियों पर उच्चतम न्यायालय और मद्रास उच्च न्यायालय एवं भारत सरकार स्पष्ट रूप से मुहर लगा चुकी है।

बेदी पर शुक्रवार को परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए नारायणसामी ने कहा था कि नये साल की पूर्व संध्या का जश्न कुछ पक्षों द्वारा बाधा डालने के बावजूद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\