विदेश की खबरें | नारायण प्रसाद सऊद ने नेपाल के विदेश मंत्री के रूप में शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाली कांग्रेस के नेता नारायण प्रसाद सऊद ने रविवार को नेपाल के नए विदेश मंत्री के रूप में शपथ ली।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 16 अप्रैल नेपाली कांग्रेस के नेता नारायण प्रसाद सऊद ने रविवार को नेपाल के नए विदेश मंत्री के रूप में शपथ ली।

राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने यहां राष्ट्रपति भवन में नवनियुक्त विदेश मंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विदेश मंत्री सऊद की नियुक्ति अगले महीने प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ की प्रस्तावित भारत यात्रा से पहले हुई है। विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है।

यात्रा की तिथि और कार्यक्रम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

पिछले सप्ताह सत्तारूढ़ गठबंधन की एक बैठक के दौरान सऊद को विदेश मंत्री बनाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में सीपीएन (माओवादी सेंटर) के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री प्रचंड, नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल ने भाग लिया था।

सऊद (60) नेपाली कांग्रेस की केंद्रीय समिति के सदस्य भी हैं। वह सुदूर-पश्चिमी नेपाल के निर्वाचन क्षेत्र कंचन से प्रतिनिधि सभा के सदस्य हैं। वह पहले शिक्षा और खेल राज्य मंत्री और सिंचाई मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं।

प्रचंड के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में नेपाली कांग्रेस पार्टी के चार मंत्री है, हालांकि नेपाली कांग्रेस को आठ मंत्री पद देने की सहमति बनी थी।

प्रतिनिधि सभा में सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस आंतरिक कलह के कारण शेष चार मंत्रियों के नाम पर फैसला नहीं कर सकी है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री प्रचंड ने अपनी प्रस्तावित भारत यात्रा के मद्देनजर सऊद को विदेश मंत्री नियुक्त करने का फैसला किया है।

नेपाली कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री प्रचंड दो सप्ताह के भीतर भारत दौरे पर जाएंगे।

इस बीच, सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट के नंदा चौपाई ने राष्ट्रपति भवन में समारोह के दौरान बुनियादी ढांचा एवं परिवहन राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान