एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | ऑस्ट्रेलिया ओपन से हटीं नाओमी ओसाका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आयोजकों ने रविवार को ट्वीट करके पुष्टि की कि 2019 और 2021 की चैंपियन जापान की ओसाका ऑस्ट्रेलियाई ओपन में हिस्सा नहीं लेंगी।

खेल की खबरें | ऑस्ट्रेलिया ओपन से हटीं नाओमी ओसाका

आयोजकों ने रविवार को ट्वीट करके पुष्टि की कि 2019 और 2021 की चैंपियन जापान की ओसाका ऑस्ट्रेलियाई ओपन में हिस्सा नहीं लेंगी।

आयोजकों ने ट्वीट किया, ‘‘नाओमी ओसाका ऑस्ट्रेलियाई ओपन से हट गई हैं। हमें ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2023 में उनकी कमी खलेगी।’’

पच्चीस साल की ओसाका विश्व रैंकिंग में 47वें स्थान पर खिसक गई हैं और वह सितंबर में तोक्यो में दूसरे दौर में हटने के बाद से नहीं खेली हैं।

ओसाका की जगह डेयाना यास्त्रेमस्का को मुख्य ड्रॉ में जगह दी गई है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन 16 जनवरी से शुरू होगा और पहले ही कई अहम खिलाड़ी टूर्नामेंट से हट चुके हैं। दुनिया के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज टखने की चोट के कारण शनिवार को टूर्नामेंट से हट गए।

पूर्व फाइनलिस्ट सिमोना हालेप भी इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं खेलेंगी जबकि वीनस विलियम्स ने भी ऑकलैंड में अभ्यास के दौरान चोटिल होने के बाद वाइल्ड कार्ड लौटा दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2023 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).