एजेंसी न्यूज

एनएएल ने कोविड-19 के मरीजों लिए विकसित किया विशेष वेंटिलेटर

वेंटिलेटर का नाम ‘स्वस्थ वायु’ रखा गया है और यह लॉकडाउन के दौरान एनएएल के वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य कर्मियों और तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा की गई मेहनत का परिणाम है।

एनएएल ने कोविड-19 के मरीजों लिए विकसित किया विशेष वेंटिलेटर
जमात

बेंगलुरु, 12 मई राष्ट्रीय वांतरिक्ष प्रयोगशाला (एनएएल) ने कहा है कि उसने मात्र 36 दिन में कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए एक विशेष बीआईपीएपी वेंटिलेटर विकसित किया है।

वेंटिलेटर का नाम ‘स्वस्थ वायु’ रखा गया है और यह लॉकडाउन के दौरान एनएएल के वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य कर्मियों और तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा की गई मेहनत का परिणाम है।

‘वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद’ (सीएसआईआर) की प्रमुख वांतरिक्ष प्रयोगशाला ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस उपकरण का आसानी से प्रयोग किया जा सकता है और इसके लिए किसी विशेषज्ञता की जरूरत नहीं है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि उपकरण सस्ता और सुगठित है और इसके ज्यादातर कलपुर्जे स्वदेशी हैं।

वर्तमान भारतीय परिप्रेक्ष्य में यह वेंटिलेटर अस्पतालों के वार्ड, डिस्पेंसरी और घरों में भी कोविड-19 के मरीजों का उपचार करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है।

सीएसआईआर-एनएएल को नियामक अधिकारियों से उपकरण को जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

इसके अतिरिक्त वृहद स्तर पर उत्पादन के लिए सार्वजनिक और निजी उद्योगों से भी बात की जा रही है।

सीएसआईआर-एनएएल के निदेशक जितेंद्र जाधव ने कहा कि वैश्विक अनुभव और भारत तथा विदेश के श्वास रोग विशेषज्ञों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रयोगशाला ने बीईपीएपी ‘नॉन इनवेसिव’ वेंटिलेटर का निर्माण किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).