देश की खबरें | केरल के विधानसभा अध्यक्ष की हिंदू देवता पर टिप्पणी से नायर सर्विस सोसाइटी नाराज, इस्तीफे की मांग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में नायर समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन नायर सर्विस सोसाइटी (एनएसएस) ने सोमवार को केरल के विधानसभा अध्यक्ष ए एन शमसीर की हिंदू देवता पर की गई कथित विवादास्पद टिप्पणी की निंदा करते हुए पद से उनके इस्तीफे की मांग की।
कोट्टयम, 31 जुलाई केरल में नायर समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन नायर सर्विस सोसाइटी (एनएसएस) ने सोमवार को केरल के विधानसभा अध्यक्ष ए एन शमसीर की हिंदू देवता पर की गई कथित विवादास्पद टिप्पणी की निंदा करते हुए पद से उनके इस्तीफे की मांग की।
एक बयान में शमसीर से माफी की मांग करते हुए, एनएसएस के महासचिव जी सुकुमारन नायर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है, चाहे वह किसी भी परिस्थिति या संदर्भ में की गई हो।
हाल ही में एर्नाकुलम जिले के एक स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, शमसीर ने कथित तौर पर केंद्र सरकार पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उपलब्धियों के बजाय बच्चों को हिंदू मिथक सिखाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।
भारतीय जनता पार्टी और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) जैसे संगठनों ने पहले ही शमसीर के खिलाफ एक जोरदार अभियान शुरू कर दिया है। संगठनों ने कहा है कि वे भगवान गणेश और पौराणिक 'पुष्पक विमान' के बारे में विधानसभा अध्यक्ष की टिप्पणियों से नाराज हैं।
एनएसएस ने एक बयान में कहा, "प्रत्येक धर्म की अपनी मान्यताएं होती हैं। किसी को भी इस पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है। धार्मिक विवाद फैलाने के किसी भी कदम को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।"
नायर ने बताया कि शमशीर विधानसभा अध्यक्ष के पद पर बने रहने योग्य नहीं हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)