Nainital Road Accident: सड़क दुर्घटना में दंपति और उनके बेटे समेत आठ लोगों की मौत, तीन घायल
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में चेदाखान-मिदार मोटरमार्ग पर शुक्रवार को एक पिकअप वाहन के खाई में गिर जाने से उसमें सवार आठ यात्रियों की मौत हो गयी जिसमें एक दंपति और उनका बेटा भी शामिल है. इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए.
नैनीताल, 17 नवंबर : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में चेदाखान-मिदार मोटरमार्ग पर शुक्रवार को एक पिकअप वाहन के खाई में गिर जाने से उसमें सवार आठ यात्रियों की मौत हो गयी जिसमें एक दंपति और उनका बेटा भी शामिल है. इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने यहां बताया कि दुर्घटना सुबह आठ बजे हुई और उस समय वाहन पटलोट से अमजद गांव जा रहा था. उन्होंने बताया कि प्रथमद्रष्टया दुर्घटना सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में हुई. यह भी पढ़ें : UP: कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अब हर माह बैठक करेंगे यूपी के अधिकारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन के खाई में गिरने से उसमें सवार छह व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2023 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

