देश की खबरें | नाइक की हालत में काफी सुधार , प्रधानमंत्री ने कुशलक्षेम जाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की हालत में काफी अच्छा सुधार हो रहा है और उनके स्वास्थ्य संबंधी मानक सामान्य हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 15 जनवरी केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की हालत में काफी अच्छा सुधार हो रहा है और उनके स्वास्थ्य संबंधी मानक सामान्य हैं।

गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) ने शक्रवार शाम को यह जानकारी दी।

एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद श्रीपद नाइक को जीएमसीएच में सोमवार को भर्ती कराया गया था। इस दुर्घटना में नाइक की पत्नी और एक करीबी सहयोगी की मौत हो गयी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिन के वक्त नाइक से फोन पर बात की और उनकी सेहत की जानकारी ली। गोवा के दौरे पर आए उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी नाइक से मुलाकात की।

अस्पताल के डीन शिवानंद बांडेकर ने एक मेडिकल बुलेटिन में कहा की मंत्री की हालत में अच्छा सुधार हो रहा है।

बांडेकर ने कहा,‘‘ रक्त चाप, नब्ज दर और ऑक्सीजन सघनता जैसे सभी अहम मानक सामान्य स्थिति में हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ रक्त और पेशाब की जांच आज हुई और सभी (रिपोर्ट) सामान्य हैं।’’

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दिन के वक्त संवाददाताओं से कहा था ,‘‘नाइक की हालत में बहुत सुधार हुआ है और उनके सभी स्वास्थ्य मापदंड स्थिर हैं। कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। ’’

नाइक के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) सूरज नाइक ने बताया कि टेलीफोन पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने नाइक से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान